प्रित लाल कुर्रे बने डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

 


संगठन में नई ऊर्जा और उम्मीद की लहर

लखनऊ। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बलौदाबाजार जिले के ग्राम तेलासी निवासी प्रित लाल कुर्रे को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के लिए केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में समाज सेवा, जागरूकता और एकता के अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा का प्रतीक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार और राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि प्रित लाल कुर्रे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आधार बनाकर, वंचित, पिछड़े और शोषित वर्ग की आवाज को और बुलंद करेंगे। उनके नेतृत्व में संगठन न केवल सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश फैलाएगा, बल्कि हर स्तर पर सामाजिक न्याय की अलख भी जगाएगा।

केंद्रीय कार्यालय लखनऊ से जारी आदेश की प्रति प्रदेश एवं केंद्रीय कार्यालयों को भेजी गई है। संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रित लाल कुर्रे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post